About Me

Hello Friends, sarkari yojana hindi ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

मैं https://sarkariyojanahindi.com/ के लिए Blogging कर रहा हूँ। मै न तो कोई लेखक हूँ और न ही पत्रकार, मगर श्रमिक, किसानो और जरुरतमंद भाइयो तक अपनी बात/सही जानकारी/और उनकी समस्या को लोगो तक पहुँचने के लिए पहले YouTube फिर बाद में Blog Writing शुरू किया हूँ। अपने बारे में लिखना सबसे कठिन काम है। ऐसे नहीं की मै बहुत अच्छा और सब कुछ ठीक लिखता हूँ मगर मेरी कोशिश यह रहती है की आप सभी Friends तक सही Information पहुंचा सकू।

श्रमिक/कामगार/कर्मचारी/किसान हमारे समाज का वह हिस्सा है जिस पर पूरे देश की आर्थिक उन्नति टिकी होती है। वह मानवीय श्रम का सबसे आदर्श उदाहरण है। वह सभी प्रकार के क्रियाकलापों की धुरी है, आज के मशीनी युग में भी उसकी महत्ता कम नहीं हुई है। कामगार अपना श्रम बेचता है। बदले में वह वेतन और कुछ जगहो पर पेंशन प्राप्त करता है। उसका जीवन-यापन दैनिक मजदूरी के आधार पर होता है।

लेकिन फिर भी कई तरह की सरकारी योजनाओ (Govt schemes) का लाभ उन्हें नहीं मिल पाता है। अधूरी जानकारी, साधनो का कम प्रयोग, और बिच में कुछ ऐसे लोग, जो नहीं चाहते की गरीबो की इतनी सारी सुविधाएँ मिले। सरकार अपने स्तर पर प्रयास करती है। योजनाए बनती है। लेकिन गरीब लोगो तक उनका हक़ नहीं पहुंच पाता ऐसे में इन सभी समस्याओ को ध्यान में रखते हुए हमने एक ब्लॉग (sarkariyojanahindi.com) तैयार करने का सोचा, जो सभी तरह की सरकारी योजनाओ की जानकारी जुरूरतमन्द लोगो तक पंहुचा सके।

मेरी कहानी (My Story)

मै मध्यप्रदेश के एक छोटे से गाव से हु | प्राथमिक शिक्षा मैंने अपने गॉँव से ही पूरी की है। पारिवारिक स्थती सही नहीं होने के कारण मै पढ़ाई अच्छे से नहीं कर पाया, हाई स्कूल की परीक्षा पास करने के बाद 2009 से आठ घंटे की नौकरी के साथ मैंने अपना कॉलेज कम्प्युटर कोर्स BCA (bachelor of computer application) के साथ सम्पन्न किया। लेकिन परिणामो से मै खुश नहीं हुआ।

नौकरी और कॉलेज साथ करने के वजह से, परिवार की स्थती खराब होने के कारण मैंने अपनी पढ़ाई वही बंद कर दी और अब केवल नौकरी पर ध्यान दिया 2013 से 2018 तह 5 साल की नौकरी और उसके लिए दर दर भटकना, नौकरी के दौरान देखे गए कर्मचारियो/श्रमिकों के साथ हो रहे शोषण, लोगो को कम जानकारी होने से, उनकी मजबूरीयों का फायदा कई जगह उठाते देखा।

सोशल मिडिया और इंटरनेट का थोड़ा ज्ञान होने के कारण मैंने ब्लॉग/वेबसाइट/यूट्यूब और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगो की मदद करना शुरू किया है आपको बता दे की –

  • संघठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए – employeekhabar.com
  • सरकारी योजनाओ से जुड़ा – sarkriyojanaHindi.com
  • स्टूडेंट के लिए पढ़ाई/जॉब और कैरियर विकल्प से समन्धित – jobfuture.in जैसे ब्लॉग लोगो के लिए मददगार साबित हो रहे है।

मैंने ब्लॉग sarkariyojanahindi.com क्यों बनाया ?

मैंने पाया की कई बड़े मुद्दे होने के बाद भी मिडिया खबर नही उठाता है, बड़े – बड़े मीडिया वही परोसते है जो, उनको कहा जाए या जो उनके लिए फायदेमंद हो। नेताओ, बड़ी – बड़ी सेलिब्रिटी, की हर छोटी – छोटी खबर मीडिया मे आती है। कहा से आया, कहा जा रहा है, किसे देख रहा है, कल क्या किया, आज क्या करने वाला है। जैसे कई बाते लेकिन एक कर्मचारी/श्रमिक/किसान आदि के लिए फायदेमंद योजनाओ के बारे में, उनके लाभ के बारे में या उनका लाभ कैसे ले इसके बारे में कोई नहीं बताता। इनके साथ हो रहे अन्याय, उनकी समस्याए, सुनने और सुलझाने के लिए किसी के पास वक्त नहीं है।

यह लोग कम पढे लिखे होने, जानकारी के अभाव के कारण लोग इनसे रिश्वत लेते है तब इन्हे सरकारी योजनाओ का लाभ दिया जाता है। मजदूरों/वर्करों/कर्मचारियो की मदद के लिए एक दूसरे से जुड़ने, एक दूसरे से जानकारी शेयर करने के लिए इंटरनेट एक उपयोगी माध्यम है। और मुझे इसके बारे मे थोड़ा ज्ञान है। मगर बहुत कम जानकारी ही हिंदी में इंटरनेट पर उपलब्ध हो पाती है। इस ब्लॉग का उद्देश्य मजदूरों/वर्करों/कर्मचारियो से जुड़े मुद्दे और समस्या ही नहीं बल्कि, आम जिंदगी में आने वाले हर उस मुद्दे और उससे सम्बंधित जानकारी हिंदी में उपलब्ध करना और उनकी हर संभव सहायता करना है। कुछ समस्या होती है जिनकी जानकारी हमे भी नहीं होती उन्हे हम यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर भेज देते है। जहा से हमसे जुड़े जानकार व अनुभवी लोग उसका निवारण कर देते है। जिससे हम आपस मे एक दूसरों की समस्या को सुलझाते है।

“सरकारी योजना हिंदी” ब्लॉग से कैसे जुड़े?

आपके पास किसी तरह की अच्छी जानकारी है। जिससे कर्मचारी/श्रमिक/किसान भाइयो का भला हो सकता है। या आपने जीवन के अनुभव, कर्मचारी/वर्कर से जुड़ी कोई खबर जिसे आप और भी कर्मचारी भाइयो तक पाहुचना चाहते है तो आप employee khabar या SYES Talk यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर संपर्क कर सकते है। आपकी खबरों और विचारो को हम जगह जरूर मिलेंगी।

हमें बताने में ख़ुशी हो रही है कि आज आप लोगों के प्यार और मदद की बदौलत हमारे employee khabar और SYES Talk के यूट्यूब/फेसबूक/इंस्टाग्राम/वैबसाइट/ब्लॉग पर लाखो लोग जुड़ चुके हैं। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं। यह सब जानकारी हम फ्री में देते है।

Disclaimer

सरकारी योजना हिंदी – ब्लॉग के कंटेंट्स व् फोटो विभिन्न स्थानों के साथियों के द्वारा भेजे गए जानकारी, इस परिवेश के अनुभव, प्रिंट मीडया, इंटरनेट पर उपलब्ध लेख या खबर , सरकारी विभगो की वैबसाइट की सहायता से ली जाती है। अगर कहीं त्रुटि रही हो, कुछ आपत्तिजनक लगे, कॉपीराइट का उललंघन हो तो कृपया हमने हमारे ईमेल पर लिखित में तुरंत सूचित करें, ताकि उस तथ्यों के संशोधन हेतु पुनर्विचार किया जा सके। सरकारी योजना हिंदी ब्लॉग के प्रत्येक लेख आपके नीचे ‘कमेंट बॉक्स’ में आपके द्वारा दी गयी ‘प्रतिक्रिया’ लेखों की क्वालिटी और बेहतर बनायेगी, ऐसा हमारा मानना है। उम्मीद है हर लेख परअ पनी प्रतिक्रिया देंगे ॥ धन्यवाद ॥