महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना क्या है ? MSSC Scheme 2023

महिलाओ को निवेश के लिए जागरूग करने और उन्हें वित्तीय स्तर पर मजबूती देने के लिए केंद्र की मोदी सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2023 से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate 2023) स्कीम की शुरुआत की है। खासतौर पर महिलाओं के लिए लाई गई इस स्कीम के जरिए आर्थिक रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जायेंगा।

देश के 1.59 लाख डाकघरों में इस स्कीम के तहत खाता खुलने की सुविधा शुरू हो गई है। महिलाओ के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate 2023) में 7.5% ब्याज दर देने की भी घोषणा की है। तो आइये जानते है महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट क्या है (Mahila Samman Savings Certificate kya hai) इसके लाभ (Benifits) और पात्रता (Eligibility) की शर्ते क्या है ?

Mahila Samman Savings Certificate महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना क्या है ?

महिलाओ को निवेश के लिए जागरूग करने और उन्हें वित्तीय स्तर पर मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 1 अप्रैल 2023 से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate 2023) स्कीम की शुरुआत की है। यह योजना केवल महिलाओ के लिए है। जिसके तहत महिलाएँ न्यूनतम 1000/- से लेकर 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती है और इसपर 7.5% ब्याज प्राप्त कर सकती है।

दो साल की अवधि की यह योजना निवेश के साथ आंशिक निकासी के विकल्पों के साथ दो लाख रुपये की अधिकतम सीमा के साथ त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत का आकर्षक और निश्चित ब्याज प्रदान करती है। यह योजना अभी 31 मार्च, 2025 तक दो साल की अवधि के लिए वैध है। आगे इसमें संसोधन संभव है।

आपको बता दे की इस महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) की घोषणा 2023-24 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। यह बचत योजना लड़कियों सहित, महिलाओं के वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से इस MSSC scheme 2023 के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

महिला सम्मान बचत स्कीम के लिए पात्रता Mahila Samman Savings Certificate Eligibility

  • भारतीय महिला हो।
  • अवयस्क लड़की (जिसकी उम्र 18 से कम है) की ओर से अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
  • निवेश के लिए न्यूनतम 1000/- या अधिकतम 2 लाख तक की राशि हो।
  • पैन कार्ड और आधार कार्ड हो।
  • महिला लाभार्थी के पास स्वयं के 3 पासपोर्ट साइज के फोटो हो।

महिला सम्मान बचत स्कीम के फायदे Benifits Of Mahila Samman Savings Certificate

  • महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र स्कीम में में महिलाएं दो साल की अवधि के लिए निवेश कर सकती हैं।
  • इसमें 40 फीसदी तक रकम की आंशिक निकासी का विकल्प दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बीच में जमा राशि को निकाला जा सके।
  • सरकार ने स्कीम में अधिकतम दो लाख रुपये निवेश की सीमा तय की है और इसमें तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज 7.5 प्रतिशत दिया जा रहा है।
  • सरकार ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र स्कीम को 31 मार्च 2025 तक वैध किया है।

महिला सम्मान बचत स्कीम में जमा और निकासी के नियम।

  • न्यूनतम एक हजार रुपये और एक सौ रुपये के गुणकों में पैसे जमा करवा सकते है।
  • एक खाते में अधिकतम दो लाख रुपये की सीमा तक पैसे जमा करवा सकते है।
  • महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में एक से अधिक खाता भी खोले जा सकते है लेकिन सभी खातों को मिलाकर जमा राशि अधिकतम 2 लाख रुपये तक ही हो सकती है।
  • मौजूदा खाते और दूसरा खाता खोलने के बीच, तीन महीने का समय अंतराल बनाए रखना जरुरी है।
  • जमा राशि पर प्रति वर्ष 7.5 प्रतिशत ब्याज के लिए लाभार्थी पात्र होंगे।
  • ब्याज त्रैमासिक रूप से जोड़ा जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा और खाता बंद करने के समय इसका भुगतान किया जाएगा।
  • खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद योग्य शेष राशि का 40% निकासी किया जा सकता है।
  • प्री-मेच्योर क्लोजर
    • खाताधारक की मृत्यु होने पर
    • अत्यंत अनुकम्पा के आधार पर
    • खाताधारक का जीवन को खतरे में हो आदि की स्थति में निकासी पर योजना का ब्याज मूलधन पर देय होंगा।
  • बिना कोई कारण बताए खाता खोलने के छह महीने बाद निकासी पर योजना का ब्याज 2 प्रतिशत कम भुगतान किया जाएगा उदा. 5.5%।
  • जमाकर्ता को प्रारंभिक पात्र शेष राशि का भुगतान तिथि से दो वर्ष के बाद किया जाएगा।

How To Opene Mahila Samman Savings Certificate scheme Account 2023

आप नजदीकिय किसी भी पोस्ट ऑफीस में जाकर Mahila Samman Savings Certificate महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अपना खाता खुलवा सकते है। इसके लिए आपको निम्न दस्तावजों की जरूरत पड़ेंगी।

  • खाता खोलने का फॉर्म, (डाकघर से मिल जायेंगा)
  • केवाईसी दस्तावेज (आधार और पैन कार्ड),
  • नए खाता धारक के लिए केवाईसी फॉर्म,
  • पे-इन-स्लिप जमा राशि/चेक के साथ निकटतम डाकघर में जमा करें।

MSSC Yojana 2023 महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना की जानकारी ?

योजना का नाममहिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना
शुरू करने की घोषणावित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023
योजना लागु 1 अप्रेल 2023 से
योजना समाप्ति 31 मार्च 2025 तक वैध
योजना जारी की केंद्र सरकार ने
वर्तमान वर्ष2023
लाभार्थीदेश की सभी महिलाएं
उम्र कोई सिमा नहीं
लाभ जमा राशि पर 7.5% चक्रवर्ती ब्याज
योजना का उद्देश्यमहिलाओं को बचत के माध्यम से लाभ पहुँचाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/IndiaPostHome.aspx

Mahila Samman Savings Certificate Tax Benefit

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के तहत सरकार की ओर से कोई भी टैक्स बेनिफिट्स अभी नहीं दिया जा रहा है। हो सकता है आगे इस स्कीम संसोधन किया जा सके, लेकिन वर्तमान में कोई Tax Bennefit की सुविधा नहीं है।

उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको mahila samman saving certificate महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में सभी जरुरी जानकारी मिल गई होंगी। ऐसे ही अन्य सरकारी योजनाओ की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग की अन्य पोस्ट भी जरूर पढ़े –

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *